देश की खबरें | गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सली और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सोमवार को एक नक्सली और उसकी पत्नी को गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर संयुक्त रूप से 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 10 अगस्त पुलिस ने सोमवार को एक नक्सली और उसकी पत्नी को गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर संयुक्त रूप से 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किये गए नक्सली की पहचान यशवंत उर्फ दयाराम बोगा (35) के रूप में की गई है और वह टीपागढ़ दलाम की डिवीजनल कमेटी का एक सदस्य था, जबकि उसकी पत्नी शारदा उर्फ सुमित्रा नेताम (32) एक सक्रिय नक्सली है, जिसके खिलाफ गढ़चिरौली में कई मामले लंबित हैं।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee on Ventilator: कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज.

इसमें कहा गया है कि बोगा 2009 में टीपागढ़ दलाम में शामिल हुआ था और वह वर्तमान में उसकी डिवीजनल कमेटी का सदस्य था।

इसमें कहा गया है, ‘‘वह पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई लगभग 35 मुठभेड़ों में शामिल था और उसके सिर पर 16 लाख रुपये का नकद इनाम था। बोगा के खिलाफ गढ़चिरौली जिले के विभिन्न पुलिस थानों में गंभीर प्रकृति के 87 मामले लंबित हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- रिपोर्ट: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार, बोगा की 2019 में दादापुर में कुछ वाहनों को जलाने और एक मई, 2019 को जम्भुलखेड़ा में विस्फोट में एक प्रमुख भूमिका थी, जिसमें 15 पुलिसकर्मी और एक चालक मारा गया था।

पुलिस ने कहा कि शारदा नेताम पर दो लाख रुपये का नकद इनाम है, उसके खिलाफ 47 गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\