देश की खबरें | पंजाब में पुलिस और एनआईए ने गैंगस्टर, असामाजिक तत्वों के खिलाफ छापेमारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को राज्य भर में कुख्यात अपराधियों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 17 मई पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को राज्य भर में कुख्यात अपराधियों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान एनआईए ने 58 स्थानों पर और राज्य पुलिस ने 143 स्थानों पर छापे मारे।
यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस की कम से कम 125 टीम में 1,200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।
डीजीपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को व्यक्तिगत रूप से छापेमारी की निगरानी करने का निर्देश दिया गया था।
यादव ने कहा कि हाल में गिरफ्तार किए गए विभिन्न गैंगस्टर और अपराधियों से पूछताछ के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)