देश की खबरें | पंजाब के बठिंडा में पुलिस और किसानों की झड़प, पुलिस उपाधीक्षक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बठिंडा जिले के एक गांव में सोमवार को कृषि भूमि के सीमांकन और चकबंदी को लेकर किसानों के एक समूह की सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में एक पुलिस उपाधीक्षक के हाथ की हड्डी टूट गई और उनका अंगरक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बठिंडा, 20 जनवरी पंजाब में बठिंडा जिले के एक गांव में सोमवार को कृषि भूमि के सीमांकन और चकबंदी को लेकर किसानों के एक समूह की सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में एक पुलिस उपाधीक्षक के हाथ की हड्डी टूट गई और उनका अंगरक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां) के बैनर तले किसान कृषि भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया की जानकारी होने पर रामपुरा के जिओंद गांव पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस प्रक्रिया के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये गए थे।

इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और पुलिस उपाधीक्षक राहुल भारद्वाज की हाथ की हड्डी टूट गई।

भाकियू (एकता उगराहां) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके ने सरकार पर कंपनियों के हाथों में खेलने और कृषि भूमि का स्वामित्व उन्हें सौंपने की योजना बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन भूमि की चकबंदी करने का प्रयास करेगा तो वे इसकी अनुमति नहीं देंगे तथा गांव में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जेठुके ने कहा, ‘‘जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, किसानों से मौके पर पहुंचने का आह्वान किया गया।’’

प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त किए जाने के बाद अधिकारियों और किसानों के बीच झड़प शुरू हुई।

जेठूके ने सरकार पर ‘‘किसान विरोधी’’ होने का आरोप लगाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमनीत कोंडल ने कहा कि किसानों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात अधिकारी पर कथित रूप से हमला करने और राजस्व अधिकारियों को उनके कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\