खेल की खबरें | केनिन को हारकर पोलैंड की स्वियातेक फेंच ओपन चैम्पियन बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोलैंड की 19 साल की इगा स्वियातेक ने फेंच ओपन महिला एकल के फाइनल में शनिवार को सोफिया केनिन को हराकर इतिहास रच दिया। यह टूर स्तर का उनका पहला खिताब है।

पेरिस, 10 अक्टूबर पोलैंड की 19 साल की इगा स्वियातेक ने फेंच ओपन महिला एकल के फाइनल में शनिवार को सोफिया केनिन को हराकर इतिहास रच दिया। यह टूर स्तर का उनका पहला खिताब है।

गैरवरीय स्वियातेक ने आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन केनिन के खिलाफ लगातार छह गेम जीत कर 6-4, 6-1 से मुकाबला अपने नाम किया। वह एकल वर्ग में ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी बन गयी है।

यह भी पढ़े | CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: विराट कोहली की शानदार हाफ सेंचुरी, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने बनाए 169 रन.

इस शानदार जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ यह शानदार है। दो साल पहले मैं एक जूनियर ग्रैंड स्लैम जीता थी, और अब मैं यहां हूं। ऐसा लग रहा है कि यह थोड़े समय में ही हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे अभिभूत हूं।’’

यह भी पढ़े | KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से दी शिकस्त.

स्वियातेक का यह सिर्फ सातवां मेजर टूर्नामेंट है और इससे पहले वह कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी थी।

वह 2007 में जस्टिन हेनिन के बाद इस खिताब को जीतने वाली पहली गैरवरीय खिलाड़ी है। टूर्नामेंट के सात मैचों के दौरान उन्होंने सिर्फ 28 गेम में हार का सामना करना पड़ा।

वह 1997 में इवा माजोली के बाद इस खिताब को जीतने वाली पहली ‘टीन (19 साल तक की)’ खिलाड़ी है।

स्वियातेक ने अपने खिताबी अभियान के दौरान 2018 की चैम्नियन सिमोना हालेप और 2019 की उपविजेता मार्केटा वेंद्रोसोवा को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी।

अमेरिका की 21 साल की केनिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन की सफलता को यहां दोहराने में नाकाम रही। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘ शानदार टूर्नामेंट। बेहतरीन मैच।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\