विदेश की खबरें | पोलैंड ने आग की घटना का हवाला देते हुए क्रैकुफ में रूसी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले पोलैंड के अधिकारियों ने कहा था कि पिछले साल वारसॉ में आग की एक घटना में एक व्यावासायिक केंद्र के तबाह होने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया गया था।
इससे पहले पोलैंड के अधिकारियों ने कहा था कि पिछले साल वारसॉ में आग की एक घटना में एक व्यावासायिक केंद्र के तबाह होने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया गया था।
सिकोरस्की ने एक बयान में कहा, ‘‘रूस की विशेष सेवाओं ने मैरीविल्स्का स्ट्रीट पर शॉपिंग सेंटर के खिलाफ साजिश का निंदनीय कार्य किया है, इसके साक्ष्यों के संदर्भ में मैंने क्रैकुफ में रूसी संघ के वाणिज्य दूतावास के संचालन के लिए अपनी सहमति वापस लेने का फैसला किया है।’’
मैरीविल्स्का 44 शॉपिंग सेंटर में 12 मई, 2024 को आग लग गई थी जिसमें करीब 1,400 दुकानें और सेवा केंद्र थे। इनमें कई विक्रेता वियतनाम से थे, और यह घटना वारसॉ में वियतनामी समुदाय के कई लोगों के लिए त्रासदी साबित हुई।
यह घोषणा क्षेत्र को गुप्त अभियानों के जरिए अस्थिर करने के रूस के प्रयासों को लेकर यूरोप में बढ़ती चिंताओं के बीच की गई है।
रूस ने अतीत में इन आरोपों को खारिज कर दिया था कि वह इस तरह के हमले कर रहा है।
प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने रविवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा कि पोलिश अधिकारियों को अब निश्चित रूप से पता चल गया है कि मैरीविल्स्का में लगी भीषण आग की घटना रूसी सेवाओं द्वारा की गई आगजनी का परिणाम थी।
टस्क ने कहा, ‘‘इन गतिविधियों को रूस में रह रहे एक व्यक्ति ने समन्वित किया था। इसे अंजाम देने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, वहीं बाकी की पहचान कर ली गई है और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)