देश की खबरें | पीओके के अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर से लापता महिला व पुरुष के शव भारतीय अधिकारियों को सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों ने झेलम नदी में डूबी महिला व पुरुष के शव शनिवार को नियंत्रण रेखा पर कमान चौकी पर अपने भारतीय समकक्षों को सौंप दिए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

श्रीनगर, 22 मार्च पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों ने झेलम नदी में डूबी महिला व पुरुष के शव शनिवार को नियंत्रण रेखा पर कमान चौकी पर अपने भारतीय समकक्षों को सौंप दिए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के बसग्रान क्षेत्र के यासिर हुसैन शाह और उरी के कुंडी बरजाला क्षेत्र की आसिया बानो ने 5 मार्च को नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी थी।

दोनों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया गया जिसमें शाह का शव 20 मार्च को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास कमान चौकी के पास तैरता हुआ देखा गया।

एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस और बचाव दल ने शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण शव बहकर नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर चले गये।"

भारत के अधिकारियों ने इस मामले को नियंत्रण रेखा के पार के अधिकारियों के समक्ष उठाया, जिन्होंने अंततः दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उरी की कमान चौकी पर एक बैठक हुई, जिसमें उरी के एसडीपीओ, एसएचओ, नायब तहसीलदार और भारतीय सेना और दूसरी तरफ के उनके समकक्षों के साथ-साथ मृतक के माता-पिता मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम भी वहां मौजूद थी। उन्होंने बताया कि उरी के अधिकारियों ने दोनों शव प्राप्त किये।

दोनों 5 मार्च से लापता थे, जब उन्होंने नियंत्रण रेखा के पास दुलांजा गांव में झेलम में कथित तौर पर छलांग लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\