देश की खबरें | जहरीली शराब से मौक: एसआईटी ने हरियाणा गृह विभाग को रिपोर्ट सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

चंडीगढ़, दो फरवरी जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

अधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीकांत जाधव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने राज्य के गृह विभाग को रिपोर्ट सौंपी।

पिछले साल सोनीपत और पानीपत में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया था।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था कि एसआईटी जहरीली शराब के कारणों और स्रोतों की जांच करेगी।

उन्होंने कहा था कि एसआईटी इस संबंध में प्राप्त सभी शिकायतों की भी जांच करेगी और राज्य में शराब की अवैध बिक्री को रोकने के उपाय करेगी ।

इस बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नवंबर में मिलावटी शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी