जरुरी जानकारी | पीएनबी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 63 प्रतिशत घटकर 411 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63 प्रतिशत घटकर 411 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, एक नवंबर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63 प्रतिशत घटकर 411 करोड़ रुपये रह गया।
बैंक ने मंगलवार को बताया कि फंसे हुए कर्ज के लिए उच्च प्रावधान के कारण शुद्ध लाभ में कमी हुई।
एक साल पहले की इसी तिमाही में बैंक ने 1,105 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
पीएनबी ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 23,001.26 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में 21,262.32 रुपये थी।
बैंक की आलोच्य तिमाही में ब्याज से आय भी बढ़कर 20,154 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 17,980 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा सकल अग्रिम के मुकाबले सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 13.36 प्रतिशत से घटकर 10.48 प्रतिशत रह गई। पीएनबी का शुद्ध एनपीए भी 5.49 फीसद से घटकर 3.80 फीसद पर आ गया।
हालांकि, वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में फंसे हुए ऋण के लिए किया गया प्रावधान बढ़कर 3,555.98 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,692.74 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

