जरुरी जानकारी | पीएनबी का जून तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब नेशनल बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई पंजाब नेशनल बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,255 करोड़ रुपये रहा था।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 32,166 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,579 करोड़ रुपये थी।
बैंक की ब्याज आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी।
बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून 2024 तक घटकर सकल अग्रिम का 4.98 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 7.73 प्रतिशत थी।
शुद्ध एनपीए भी घटकर जून तिमाही के बाद 0.60 प्रतिशत रह गया, बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के बाद 1.98 प्रतिशत था।
परिणामस्वरूप, अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2025 में खराब ऋणों के लिए प्रावधान भारी गिरावट के साथ 792 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की अवधि में 4,374 करोड़ रुपये था।
एकीकृत आधार पर, बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में 3,976 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,342 करोड़ रुपये था।
बैंक के एकीकृत वित्तीय परिणाम में पांच अनुषंगी कंपनियां और 15 सहयोगी कंपनियां शामिल हैं।
जून, 2024 के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढ़कर 15.79 प्रतिशत हो गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 15.54 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

