देश की खबरें | पीएमएलए: मलिक की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ायी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी और उन्हें जेल में एक बिस्तर, गद्दा और कुर्सी का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी।

मुंबई, 21 मार्च मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी और उन्हें जेल में एक बिस्तर, गद्दा और कुर्सी का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी।

मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धनशोधन जांच में के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। राकांपा नेता 7 मार्च तक ईडी की हिरासत में थे और बाद में उन्हें 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सोमवार को मलिक को एक विशेष अदालत में पेश किया गया जिसे धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए निर्दिष्ट किया गया था। विशेष न्यायाधीश आर एन रोकाडे ने उनकी न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी।

अदालत ने जेल में बिस्तर, गद्दा और कुर्सी के अनुरोध करने वाले उनकी अर्जी को भी स्वीकार कर लिया, लेकिन उन्हें इस अनुमति का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया। मलिक ने अपनी उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए घर का बना खाना मंगाने के लिए भी एक अर्जी दायर की थी।

उनके वकीलों तारक सैय्यद और कुशल मोर ने अदालत को बताया कि मलिक के पेशाब में खून आ रहा था और उसके दोनों पैर सूज गए थे।

अदालत ने जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि मलिक के लिए घर का बना खाना खाने के बारे में पिछली तारीख को पारित अंतरिम आदेश चार अप्रैल तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू