देश की खबरें | पीएमएलए अदालत ने माल्या की संपत्तियों को बैंकों को देने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की जब्त संपत्तियां उन्हें कर्ज देने वाले बैंकों के एक समूह को सौंपने (रेस्टोरेशन ऑफ प्रॉपर्टी) की मंगलवार को अनुमति दे दी।

Corona

मुंबई, एक जून मुंबई में धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की जब्त संपत्तियां उन्हें कर्ज देने वाले बैंकों के एक समूह को सौंपने (रेस्टोरेशन ऑफ प्रॉपर्टी) की मंगलवार को अनुमति दे दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या की संपत्तियों को जब्त किया था। एक सप्ताह में विशेष न्यायाधीश जेसी जगदाले द्वारा पारित यह दूसरा ऐसा आदेश है।

माल्या की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि बैंकों को सौंपी जाने वाली संपत्ति का संयुक्त मूल्य कई करोड़ रुपये है।

माल्या अपनी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण चूक मामले में आरोपी है।

भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में माल्या को ऋण देने वाले 17 बैंकों के एक समूह ने ईडी द्वारा जब्त की गई उनकी संपत्तियों को सौंपे जाने की मांग की थी।

अदालत ने आदेश पर रोक लगाने संबंधी माल्या की अर्जी खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि उक्त आदेश सशर्त है जिसमें संबंधित वसूली अधिकारी को धन शोधन निवारण (रेस्टोरेशन ऑफ प्रोपर्टी) नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार एक वचन पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\