विदेश की खबरें | पीएमएल-एन की नेता मरियम ने इमरान खान, उनकी पत्नी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया।

लाहौर, 26 मार्च पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया।

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी ने यहां मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए।

वहीं, गृह मंत्री शेख राशिद ने कहा है कि प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में मतदान 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है।

मरियम ने कहा, ‘‘मैं फराह (बुशरा बीबी की एक दोस्त) का नाम ले रही हूं, जो तबादलों और नियुक्तियों में लाखों रुपये प्राप्त करने में शामिल रही हैं और ये मामले सीधे बनीगाला (प्रधानमंत्री खान का निवास) से जुड़े हैं। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नीत सरकार को हटाए जाने के बाद भ्रष्टाचार के और किस्से सामने आएंगे।’’

शनिवार को, मरियम ने लाहौर से इस्लामाबाद तक अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मार्च का नेतृत्व किया। खान पर तीखा हमला करते हुए मरियम ने कहा, ‘‘इमरान खान नेतृत्व वाली सरकार में तबादलों और नियुक्तियों के लिए छह अरब रुपये का यह सबसे बड़ा घोटाला है और इसके संबंध सीधे बनीगाला से हैं।’’

मरियम ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में चौंकाने वाले सबूत सामने आएंगे। इमरान खान को इस बात का गहरा डर है कि सत्ता से बाहर होते ही उनकी ‘चोरी’ पकड़ी जाएगी।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ आत्मसम्मान दिखाने और उनसे सत्ता पर बने रहने के लिए समय मांगने के बजाय इस्तीफा देने का आग्रह किया। खान की तीसरी पत्नी, बुशरा बीबी, जिन्हें बुशरा रियाज के नाम से भी जाना जाता है, पर निशाना साधते हुए मरियम ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि इमरान की सरकार को बचाने के लिए बनीगाला में ‘जादू-टोना चल रहा है, लेकिन इससे भी कोई मदद नहीं मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें