देश की खबरें | प्रधानमंत्री 15 सितंबर को संसद टीवी की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए नये संसद टीवी की 15 सितंबर को शुरुआत करेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए नये संसद टीवी की 15 सितंबर को शुरुआत करेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।

सूत्रों के मुताबिक इस नये चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देब्रोय, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा अलग-अलग शो की मेजबानी करेंगे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘संसद टीवी को जानकारीपरक चैनल के रूप में स्थापित किया जा रहा है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की संस्थाओं से संबंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली विषयवस्तु प्रस्तुत करेगा।’’

जब संसद सत्र की बैठकें हुआ करेंगी तब संसद टीवी के दो चैनलों पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इस चैनल को प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में औपचारिक रूप से 'लांच' करेंगे।

कर्ण सिंह विभिन्न धर्मों के बारे में जबकि बिबेक देब्रोय इतिहास और अमिताभ कांत भारत का बदलाव विषय पर कार्यक्रम संचालित करेंगे। हेमंत बत्रा कानूनी विषयों पर कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

वित्त मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार संजीव सान्याल अर्थव्यवस्था पर और अंत:स्राव विद्या (एंडोक्राइनॉलोजी) के जाने मामने चिकित्सक अंबरीश मिथायी स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कार्यक्रम संचालित करेंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सचिव रवि कपूर संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोड़ा इसके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\