एजेंसी न्यूज

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 118वीं जयंती पर नमन किया और कहा कि मूल्यों और सिंद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 2 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 118वीं जयंती पर नमन किया और कहा कि मूल्यों और सिंद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.’’

बाद में प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था. उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. यह भी पढ़ें : Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: स्वभाव से सरल, सहज व सौम्य, मगर फैसला लेने में कठोर थे शास्त्री जी!

शास्त्री ने ही ‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा दिया था. उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1966 में ‘‘भारत रत्न’’ से सम्मानित किया गया. शास्त्री को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा देश श्रद्धापूर्वक याद करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).