देश की खबरें | प्रधानमंत्री तेलंगाना में शनिवार को करेंगे 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये की कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

हैदराबाद, सात जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये की कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर जाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस चुनावी राज्य में इस वर्ष यह तीसरी यात्रा है। इससे पहले वह जनवरी और अप्रैल माह में तेलंगाना आए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ आज वारंगल रवाना हुए।

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखेंगे। इस आधुनिक विनिर्माण इकाई में उन्नत वैगन निर्माण क्षमता होगी। इससे स्थानीय रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री की वारंगल यात्रा के मद्देनजर तेलंगाना पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बयान में कहा गया कि पुलिस महानिदेशक अंजनि कुमार ने वारंगल के आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुरक्षा इंतजामों पर समीक्षा बैठक की ।

कुमार ने कहा कि संबद्ध विभागों को समन्वय से काम करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कोई चूक नहीं हो।

वारंगल के पुलिस आयुक्त ए वी रंगनाथ ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, साथ ही मामुनूर, भद्रकाली मंदिर तथा आर्ट्स कॉलेज में कड़े सुरक्षा इंतेजाम किए गए हैं।

रंगनाथ ने ‘पीटीआई -’ को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 3,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस