देश की खबरें | प्रधानमंत्री 7-8 जुलाई को चार राज्यों में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे और इस दौरान इन राज्यों में वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे और इस दौरान इन राज्यों में वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री सात जुलाई को छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश तथा उसके अगले दिन तेलंगाना एवं राजस्थान का दौरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब ढाई बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे।

इस समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसी दिन शाम में वह करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि अगले दिन प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वह विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री इसी दिन शाम करीब सवा चार बजे बीकानेर पहुंचेंगे, जहां वह राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

रायपुर में प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे उनमें 6,400 करोड़ रुपये की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेलवे लाइन का दोहरीकरण, केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन और कोरबा में 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 60 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बॉटलिंग प्लांट शामिल है।

गोरखपुर में प्रधानमंत्री गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अलावा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएमओ ने कहा कि लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा, जो विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा।

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री 12,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इनमें मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन के बीच समर्पित फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण, तीन रेलवे लाइनों का भी लोकार्पण करेंगे, जिनका विद्युतीकरण या दोहरीकरण 990 करोड़ से अधिक की लागत से पूरा किया गया है और एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड की चार-लेन वाली सड़क का भी लोकार्पण करेंगे शामिल है।

वारंगल में प्रधानमंत्री लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इनमें लगभग 5,550 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में उन्‍नत करने की आधारशिला रखा जाना शामिल है। इनके अलावा वह रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला रखेंगे।

राजस्थान के बीकानेर में वह 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज