देश की खबरें | पीएम स्वनिधि योजना नये भारत की दिशा में एक अहम भूमिका निभा रही है: शाह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितम्बर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायों को आत्मनिर्भर बनाने व नये भारत की दिशा में एक अहम भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज मध्‍य प्रदेश के रेहड़ी-पटरीवालों के साथ “स्‍वनिधि संवाद’’ के बाद शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना मोदी जी की दूरदर्शी सोच और गरीब वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है।’’

यह भी पढ़े | कंगना रनौत के समर्थन में उतरे काशी के लोग, किन्नरों ने राउत के पोस्टर पर बरसाई चप्पल.

उन्होंने कहा कि यह योजना कोरोना के समय करोड़ों गरीबों की सहायता कर उन्हें आजीविका से पुन: जोड़ने का काम कर रही है”।

इस कल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शाह ने कहा, ‘‘पीएम स्वनिधि छोटे व्यवसायों को आत्मनिर्भर बनाने व नये भारत की दिशा में एक अहम भूमिका निभा रही है। भारत का विकास उसके हर नागरिक के विकास में समाहित है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या LJP और JDU की लड़ाई बनेगी BJP के लिए सिरदर्द, NDA में आ सकती है दरार.

केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए एक जून 2020 को ‘पीएम स्‍वनिधि’ योजना की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य 50 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरीवालों को लाभ पहुंचाना है।

इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरीवाले 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण ले सकते हैं जिसे एक वर्ष की अवधि में मासिक किश्तों में चुकाना होगा। समय पर या जल्दी ऋण चुकाने पर 7 प्रतिशत की सालाना ब्याज सब्सिडी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में त्रैमासिक आधार पर डाल दी जाएगी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)