खेल की खबरें | प्रधानमंत्री सुनक ने बेटियों को प्रेरित करने के लिए इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इंग्लैंड और स्पेन के बीच आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक महिला विश्व कप फाइनल से पहले देश की खिलाड़ियों को भेजी गयी शुभकामना में कहा कि टीम ने उनकी बेटियों को यह भरोसा करने के लिए प्रेरित किया है कि फुटबॉल का खेल उनके लिए है।
लंदन, 20 अगस्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इंग्लैंड और स्पेन के बीच आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक महिला विश्व कप फाइनल से पहले देश की खिलाड़ियों को भेजी गयी शुभकामना में कहा कि टीम ने उनकी बेटियों को यह भरोसा करने के लिए प्रेरित किया है कि फुटबॉल का खेल उनके लिए है।
महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को स्पेन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दोहराया कि ‘लायनेसेस’ के नाम से मशहूर इंग्लैंड की टीम ने एक अलग तरह की जीत हासिल की है।
सुनक ने ट्वीट किया, ‘‘आपने मैदान पर कोई कसर नहीं छोड़ी। जीत नहीं मिल सकी, लेकिन आपने ‘गेम चेंजर’ के तौर पर अपनी विरासत पहले ही हासिल कर ली। हम सभी को आप पर गर्व है। ’’
इससे पहले ब्रिटिश-भारतीय नेता ने इंग्लैंड की महिला टीम को शुभकामनायें देने के लिए एक पत्र साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि इस मैच का नतीजा कुछ भी हो लेकिन खिलाड़ी फुटबॉल को स्वदेश ले आयी हैं और खिलाड़ियों ने महिला फुटबॉल के लिए एक स्थायी विरासत बना दी है जिससे वे उनकी बेटियों कृष्णा और अनुष्का सहित देश के स्कूल की लड़कियों को प्रेरित कर रही हैं।
उन्होंने इस पत्र में लिखा, ‘‘मेरी बेटियों के लिए और इस देश की हर लड़की के लिए आपने फुटबॉल को अहम बना दिया है। आपने उन्हें महसूस कराया कि वे इस पिच पर खेल सकती हैं। इसलिये एक तरह से आप फुटबॉल को स्वदेश में ले आयी हो। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फाइनल का नतीजा जो भी हो, मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपने विरासत बना दी है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)