देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने लोकसभा में चुनिंदा बातें कीं; संप्रग की उपलब्धियों का उल्लेख नहीं किया: थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान चुनिंदा ढंग से बात की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय जनता को मिले अधिकारों का कोई उल्लेख नहीं किया।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान चुनिंदा ढंग से बात की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय जनता को मिले अधिकारों का कोई उल्लेख नहीं किया।

थरूर ने हालांकि यह स्वीकार भी किया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कुछ बहुत अच्छी बातें कीं।

थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने कुछ बहुत अच्छी बातें कहीं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी नहीं कीं जो उन्हें कहनी चाहिए थीं। हमारे देश में कई सफलताएं और असफलताएं हैं और उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार इनका चयन किया। उनके नजरिये से यह ठीक भी है, मैं इसकी आलोचना नहीं करूंगा।’’

उनका कहना था, ‘‘उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान लोगों को दिए गए सूचना के अधिकार कानून, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा का कोई जिक्र नहीं किया।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, पीवी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह समेत अनेक नेताओं के देश के निर्माण में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्ष में भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्ध यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास बढ़ता गया।

उन्होंने संसद में पिछले 75 वर्षों में अर्जित अनेक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मनमोहन सिंह सरकार में सामने आए ‘नोट के बदले वोट’ घोटाले का भी जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका