देश की खबरें | प्रधानमंत्री बताएं कि कोरोना के किस टीके का चयन किया जाएगा: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस के किस टीके का चयन भारत के लिए किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस के किस टीके का चयन भारत के लिए किया जाएगा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि कोविड का टीका बनाने की ओर अग्रसर इकाइयों में भारत सरकार किसका चुनाव करेगी और क्यों करेगी?’’

यह भी पढ़े | Hathras GangRape Case: हाथरस मामले के आरोपियों को ब्रेन-मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गांधीनगर एफएसएल लाया गया.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘पहले टीका किसको मिलेगा और इसके वितरण की रणनीति क्या है? क्या ‘पीएम केयर्स’ कोष का इस्तेमाल मुफ्त टीकाकरण के लिए होगा? कब तक सभी भारतीय नागरिकों को टीका लग जाएगा?’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की दो कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना ने ऐसे टीके विकसित करने का दावा किया है, जो कोविड-19 का संक्रमण रोकने में 90 फीसदी से ज्यादा कारगर हैं।

यह भी पढ़े | असम के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गुवाहाटी में निधन: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में फिलहाल पांच टीके क्लीनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस समय ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका के टीके का तीसरे चरण का परीक्षण कर रहा है, वहीं भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने स्वदेश विकसित कोवैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू कर दिया है।

जायडस कैडिला द्वारा स्वेदश विकसित टीके ने देश में दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज जल्द ही रूसी टीके स्पुतनिक-5 के भारत में दूसरे और तीसरे चरण के सामूहिक परीक्षण शुरू करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now