देश की खबरें | प्रधानमंत्री को सीकर दौरे में लोगों को मणिपुर की घटना के बारे में सच्चाई बतानी चाहिए : रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने प्रस्तावित सीकर दौरे में लोगों को मणिपुर की घटना के बारे में सच्चाई बतानी चाहिए।

जयपुर, 23 जुलाई कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने प्रस्तावित सीकर दौरे में लोगों को मणिपुर की घटना के बारे में सच्चाई बतानी चाहिए।

प्रधानमंत्री का 27 जुलाई को सीकर आने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि देश की जनता के खाते में 15 लाख रुपये कब आएंगे और बेरोजगारों को नौकरियां कब मिलेंगी।

रंधावा ने सीकर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में माहौल खराब करने में लगी हुई है लेकिन जनता भाजपा की सच्चाई जानती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सिर्फ घोषणाएं करने वाली पार्टी है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले जो कहा था, उसे पूरा करके दिखाया है।’’

रंधावा ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री के पास जनता को राहत देने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य में अपनी पिछली यात्राओं के दौरान कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक क्षेत्र में सक्रिय हैं। राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटाने को लेकर डोटासरा ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\