देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण ‘जहरीली राजनीति’ का प्रदर्शन : माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण ‘‘जहरीली राजनीति का प्रदर्शन’’ था।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण ‘‘जहरीली राजनीति का प्रदर्शन’’ था।

पार्टी ने साथ ही दावा किया कि तुष्टीकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री की टिप्पणियां स्पष्ट संकेत थीं कि लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण उनके एजेंडे में होगा।

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के ताजा संपादकीय में कहा गया, ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति पर हमला स्वतंत्रता दिवस के भाषण में नयी बात है और अशुभ है। तुष्टीकरण का अर्थ है अल्पसंख्यक तुष्टीकरण। मोदी के अनुसार, इस तुष्टीकरण ने राष्ट्रीय चरित्र पर धब्बा लगाया है और सामाजिक न्याय को नुकसान पहुंचाया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘मोदी नूंह से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर लाल किले की प्राचीर से अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की निंदा कर रहे थे, जहां कुछ दिन पहले ही बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें मुसलमानों को हिंदुत्ववादी गुंडों के हमलों का खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें राज्य प्रशासन द्वारा निशाना बनाया गया।’’

इसमें आगे कहा गया है कि मोदी द्वारा ऐसे समय में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की निंदा करना, जब प्रशासन द्वारा मुस्लिमों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, एक ‘‘स्पष्ट संकेत है कि लोकसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण उनके एजेंडे में होगा।’’

संपादकीय में आरोप लगाया गया, ‘‘कुल मिलाकर, नरेन्द्र मोदी का 10वां स्वतंत्रता दिवस भाषण, भाजपा-आरएसएस गठबंधन की जहरीली राजनीति का प्रदर्शन था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\