देश की खबरें | भारतीय ओलंपिक दल को आधिकारिक विदाई देंगे प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे ।

नयी दिल्ली, 12 जून ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें 10 से 15 जुलाई के बीच आधिकारिक विदाई देंगे ।

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय दल आधिकारिक विदाई समारोह के एक दिन बाद रवाना होगा ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘प्रधानमंत्री ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिये उन्हें आधिकारिक विदाई देंगे ।इसकी तारीख अभी तय नहीं है लेकिन यह 10 से 15 जुलाई के बीच किसी दिन होगा ।’’

उन्होंने बताया कि यह समारोह देश में मौजूद खिलाड़ियों के लिये होगा जो इसके बाद तोक्यो रवाना होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह उन खिलाड़ियों के लिये होगा जो भारत से तोक्यो जायेंगे । जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से तोक्यो रवाना होंगे ।’’

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा ओलंपिक के लिये जो भी तोक्यो जाना चाहता है, उसे जरूरत के मुताबिक अनुमति दी जायेगी ।

उन्होंने दोहराया कि कोरोना काल में मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टाफ को भेजने के लिये अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\