देश की खबरें | पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह नौ बजे हवाईअड्डे पहुंचेंगे, जबकि मोदी लगभग डेढ़ घंटे बाद डिजिटल माध्यम से टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि के बाद 707.73 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए एकीकृत टर्मिनल भवन के निर्माण का काम शुरू किया था।

अधिकारियों ने कहा कि 40,837 वर्ग मीटर के कुल निर्माण क्षेत्र में बनाए गए टर्मिनल भवन से व्यस्त समय के दौरान 1,200 और सालाना लगभग 40 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।

नए टर्मिनल भवन की शंख के आकार की संरचना समुद्र और द्वीपों को दर्शाती है।

पूरे टर्मिनल में प्रतिदिन 12 घंटे के लिए 100 प्रतिशत प्राकृतिक रोशनी होगी, जो छत पर लगे रोशनदानों से मिलेगी।

भवन में 28 ‘चेक-इन काउंटर’, तीन यात्री ‘बोर्डिंग ब्रिज’ और ‘चार कन्वेयर बेल्ट’ होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\