Inauguration of National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को हुबली-धारवाड़ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे- मुख्यमंत्री बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को हुबली और धारवाड़ शहरों में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. युवा महोत्सव की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होगी.
बेलगावी (कर्नाटक), 22 दिसंबर : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 12 जनवरी को हुबली और धारवाड़ शहरों में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. युवा महोत्सव की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होगी.
बोम्मई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सभी राज्यों के लगभग 7,500 प्रतिनिधि युवा महोत्सव में भाग लेंगे. कार्यक्रम सुचारू रुप से आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी बोले, निशाना बनाकर हत्या भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की पाक की साजिश
बोम्मई के हवाले से बयान में कहा गया है, “कर्नाटक को इस युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका देने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आभारी हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

