एजेंसी न्यूज

Vande Bharat Express: असम को आज मिलेगी पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर वह नव विद्युतीकृत खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू व एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे.

Vande Bharat Express: असम को आज मिलेगी पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
PM Modi ,Vande Bharat Express (Photo Credits ANI)

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर वह नव विद्युतीकृत खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू व एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी. यह भी पढ़े: Vande Bharat Express: खुशखबरी! आज से ट्रैक पर दौड़ेगी राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

वंदे भारत यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है. प्रधानमंत्री 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी.

पीएमओ ने कहा कि यह मेघालय में प्रवेश करने के लिए विद्युत चालित ट्रेनों के दरवाजे भी खोलेगी.

प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में नवनिर्मित डेमू/एमईएमयू शेड का भी उद्घाटन करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).