देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!’’

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

बिरला ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन का ऐसा वास्तुकार बताया, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा दिया।

आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\