PM मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की. यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है.
(तस्वीरों के साथ)
नयी दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की. यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है. बैठक में मुख्यमंत्रियों ने शासन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया. यह भी पढ़ें: Slogans In New Parliament Building: नए संसद भवन में गूंजे ‘मोदी-मोदी, भारत माता, जय श्रीराम और हर-हर महादेव’ के नारे
बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “आज (मैंने) भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की. हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने (मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने) बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के उनके समकक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

