देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कूटनीति को नई दिशा प्रदान की है: अमरिंदर सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी अमेरिका की ‘‘सफल’’ यात्रा के लिए शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारतीय कूटनीति को एक नई दिशा और नेतृत्व प्रदान किया है ‘‘जिसका अब तक अभाव था’’।
चंडीगढ़, 23 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी अमेरिका की ‘‘सफल’’ यात्रा के लिए शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारतीय कूटनीति को एक नई दिशा और नेतृत्व प्रदान किया है ‘‘जिसका अब तक अभाव था’’।
सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘चाहे वह रणनीतिक और कूटनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखना हो या मित्र देशों के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध बनाए रखना हो, प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदर्श संतुलन बनाया है।’’
उन्होंने कहा कि वास्तव में भारत के कूटनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कूटनीति को एक नई दिशा और नेतृत्व प्रदान किया है जिसका अब तक अभाव था।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।
सिंह ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय नेता के लिए अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करना एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)