एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के नए राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का राष्ट्रपति नियुक्त होने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के नए राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 14 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का राष्ट्रपति नियुक्त होने पर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने सर्वसम्मति से शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की अबू धाबी के अल मुशरिफ पैलेस में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यूएई का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मैं अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके प्रतिभावान और दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ होगी।’’

गौरतलब है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे।

सत्ता परिवर्तन केवल तीसरी बार हुआ है, जब सात शेखों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद से एक नये राष्ट्रपति का चयन किया है।

शेख खलीफा ने अपने पिता मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की जगह ली थी। शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद से लेकर दो नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति रहे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).