देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए मंगलवार को पांच वंदे भारत ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाई।
भोपाल, 27 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए मंगलवार को पांच वंदे भारत ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री आज सुबह ही यहां पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के बीच पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रत्यक्ष और डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ये ट्रेन मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी।’’
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, इन पांच ट्रेन में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

