देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
नयी दिल्ली, 13 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने कहा, ‘‘नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही एक निजी लग्ज़री बस नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास एक ट्रक से टकरा गई।
मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

