देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने धार में बस दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की।

ज्ञात हो कि धार जिले के खलघाट में सोमवार को महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार करीब 13 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ है।’’

उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है और प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो - दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

उसके मुताबिक, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी और इसमे 50 से 55 यात्री सवार थे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\