देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने एआई के वैश्विक विनियमन का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के वैश्विक विनियमन का आह्वान करते हुए कहा कि उभरती प्रौद्योगिकी के नकारात्मक उपयोग को लेकर चिंताएं सामने आईं हैं।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के वैश्विक विनियमन का आह्वान करते हुए कहा कि उभरती प्रौद्योगिकी के नकारात्मक उपयोग को लेकर चिंताएं सामने आईं हैं।

मोदी ने जी20 देशों के नेताओं के डिजिटल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एआई के नकारात्मक उपयोग पर दुनिया भर में चिंताएं बढ़ रही हैं। भारत की सोच स्पष्ट है, हमें एआई के वैश्विक विनियमन पर मिलकर काम करना होगा।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हमें समाज और व्यक्तियों के लिए ‘डीपफेक’ से उत्पन्न खतरों को समझना चाहिए और कदम उठाने चाहिए।’’

इस महीने की शुरुआत में भाजपा के ‘दिवाली मिलन’ कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी ने ‘डीपफेक’ के मुद्दे पर चिंता जताई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने अपना डीपफेक वीडियो देखा जिसमें मैं गरबा कर रहा हूं। लेकिन वास्तविकता यह है कि मैंने अपने स्कूली जीवन के बाद गरबा नहीं किया है। किसी ने मेरा डीपफेक वीडियो बनाया है।’’

‘डीपफेक’ में एआई का इस्तेमाल करते हुए किसी तस्वीर या वीडियो में मौजूद व्यक्ति की जगह किसी दूसरे को दिखा दिया जाता है। इसमें इतनी समानता होती है कि असली और नकली में अंतर करना काफी मुश्किल होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू