विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में बैस्टिल परेड में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरिस, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इस मौके पर फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के राफेल लड़ाकू विमान भी ‘फ्लाईपास्ट’ में शामिल हुए।

‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च करते हुए भारत की तीनों सेनाओं के 269 सदस्यीय दल ने परेड में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच के सामने से गुजरते समय भारतीय दल को सलामी दी, जहां मैक्रों, वह और अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठे हुए थे।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है।

इस समारोह का मुख्य आकर्षण बैस्टिल दिवस परेड होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\