एजेंसी न्यूज

PM Modi Achievements: जो 60 साल में नहीं हुआ, पीएम मोदी ने 8 साल में कर दिखाया, अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री की तारीफ की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन चंद्रयान-3 और कई केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ साल में जो हासिल किया है, वह उनसे पहले 60 साल में नहीं हो सका.

PM Modi Achievements: जो 60 साल में नहीं हुआ, पीएम मोदी ने 8 साल में कर दिखाया, अनुराग ठाकुर ने  प्रधानमंत्री की तारीफ की
Anurag Thakur (Photo Credit: PTI)

भोपाल, 26 अगस्त: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)  ने भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन चंद्रयान-3 और कई केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ साल में जो हासिल किया है, वह उनसे पहले 60 साल में नहीं हो सका. यह भी पढ़ें: PM Modi Speech at ISRO: 'सैल्यूट आपके परिश्रम को...' ISRO वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए भर आईं PM मोदी आंखें- Video

सूचना एवं प्रसारण तथा खेल और युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने कहा, “हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाले दुनिया के पहले देश हैं. यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है.” वह यहां प्रधानमंत्री मोदी के चुनिंदा भाषणों के संग्रह पर आधारित दो पुस्तकों ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विमोचन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

ठाकुर ने कहा, “जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वह मोदीजी ने केवल आठ वर्षों में कर दिखाया। चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान बनाकर दे दिए. 12 करोड़ बहनों को और परिवारों को शौचालय बनाकर दे दिए। हर गांव तक बिजली पहुंचा दी.”

उन्होंने कहा, “ मोदीजी ने 80 करोड़ गरीबों को कोविड महामारी के दौरान ढाई साल तक डबल राशन देने का कार्य किया और अब तो 12 करोड़ घरों को नल से जल देने का काम मात्र तीन साल में कर दिया. पिछले नौ साल में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने का काम मोदीजी ने किया है.”

ठाकुर ने मनाली में अटल टनल, जम्मू क्षेत्र में चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल और गुजरात में सरदार पटेल प्रतिमा का जिक्र करते हुए कहा, “सबसे लंबा, सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा जैसी बातों में पहले दुनिया की जगहों का नाम आता था, पर अब भारत का नाम लिया जाता है. यह नये भारत की पहचान है, जो चंद्रयान मिशन के साथ आगे बढ़ रही है.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).