देश की खबरें | प्रधानमंत्री कर रहे हैं ‘मन की बात’, जबकि केंद्र बंगाल को मनरेगा कोष से वंचित कर रहा : अभिषेक बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इसकी 100वीं कड़ी को लेकर खूब प्रचार किया गया, लेकिन पश्चिम बंगाल के गरीबों को मनरेगा योजना के तहत केंद्रीय कोष से वंचित कर दिया गया।

करनदिघी (पश्चिम बंगाल), एक मई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि इसकी 100वीं कड़ी को लेकर खूब प्रचार किया गया, लेकिन पश्चिम बंगाल के गरीबों को मनरेगा योजना के तहत केंद्रीय कोष से वंचित कर दिया गया।

मोदी ने मन की बात की 100वीं कड़ी में रविवार को कहा कि 2014 में दिल्ली आने के बाद वह जो खालीपन महसूस कर रहे थे, उसे इसने भर दिया। उन्होंने इसे करोड़ों भारतीयों की भावनाओं की अभिव्यक्ति बताया, जिसने उन्हें लोगों से जोड़ कर रखा है।

बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे बंगाल को मनरेगा कोष मुहैया नहीं कर राज्य के गरीब लोगों को इससे वंचित कर रहे हैं। वह (भारतीय जनता पार्टी) 2021 के विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर राज्य के लोगों को दंडित करने की कोशिश कर रही है।

पार्टी के जनसंपर्क अभियान ‘तृणमूल ए नबाजोवार’ (तृणमूल में नयी लहर) के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल महासचिव ने राज्य के बकाये को रोक कर रखने की साजिश का हिस्सा होने को लेकर पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को रोटी और भात (चावल) नहीं मिल पा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसे मिलने वाला कोष रोक दिया गया है। राज्य के लाखों गरीब लोग केंद्र द्वारा बकाये का भुगतान नहीं किये जाने से प्रभावित हुए हैं। भाजपा के सांसद और विधायक भी कोष रोक कर रखे जाने की साजिश का हिस्सा हैं।’’

बनर्जी की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई और उसने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘कोष रोकने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। बेबुनियाद आरोप लगाने की तृणमूल कांग्रेस की आदत रही है।’’

सुभाष अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज