देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने जी-20 प्रतिनिधियों को 2024 में लोकतंत्र के उत्सव का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अतिथि देवो भव’ के लोकाचार पर जोर देते हुए बुधवार को जी-20 प्रतिनिधियों को 2024 के आम चुनावों के दौरान भारत आने और ‘लोकतंत्र के उत्सव’ का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया।

पणजी, 21 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अतिथि देवो भव’ के लोकाचार पर जोर देते हुए बुधवार को जी-20 प्रतिनिधियों को 2024 के आम चुनावों के दौरान भारत आने और ‘लोकतंत्र के उत्सव’ का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया।

गोवा में बुधवार को जी-20 पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र में मोदी का एक रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किया गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि पर्यटन में सौहार्दपूर्ण समाज बनाने की क्षमता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन एकजुट करता है।’’

भारत में वर्ष 2024 में होने वाले अगले आम चुनाव का उल्लेख करते हुए मोदी ने जी-20 प्रतिनिधियों को ‘लोकतंत्र की जननी’ में ‘लोकतंत्र के उत्सव’ को देखने के लिए देश आने का न्योता दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘करीब 10 लाख मतदान केंद्रों के साथ, आपके लिए इस त्योहार को देखने के लिए स्थानों की कोई कमी नहीं होगी।’’

उन्होंने विभिन्न जी-20 देशों के मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा, ‘‘मैं अतुल्य भारत में आप सभी का स्वागत करता हूं।’’

अतुल्य भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे एक लोकप्रिय अभियान की टैगलाइन भी है।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत की यात्रा सिर्फ दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बारे में नहीं है बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘अतिथि देवो भव’ कहा गया है, जिसका अर्थ है कि अतिथि भगवान का रूप होते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने भारत में पर्यटन के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने पर विशेष जोर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पर्यटन क्षेत्र को अपने सुधारों के केंद्र बिंदु के रूप में रखा है।’’

उन्होंने जी-20 मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों से गोवा, इसकी प्राकृतिक सुंदरता और त्योहारों को जानने व समझने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका