प्रधानमंत्री ने गुजरात के अपने ‘बेरोजगारी मॉडल’ को पूरे देश में फैला दिया: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में बेरोजगारी की स्थिति से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘बेरोजगारी मॉडल’ को पूरे देश में फैला दिया है.
नयी दिल्ली, 11 जून : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात में बेरोजगारी की स्थिति से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘बेरोजगारी मॉडल’ को पूरे देश में फैला दिया है. उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि गुजरात में 3,400 पदों के लिए 17 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया.
राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ पद - ग्राम पंचायत सचिव, रिक्त पदों की संख्या - 3,400 , वेतन - 19,950 रूपये प्रति माह, शैक्षणिक योग्यता - कक्षा 10, स्थान- गुजरात, 3,400 पदों के लिए 17,00,000 युवाओं का आवेदन, जिसमें ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डॉक्टर और इंजीनियर तक लाइन में लग गए.’’ यह भी पढ़ें : हफ्तों की गिरावट के बाद फिर से बढ़ रही इटली में कोविड संक्रमण की दर
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, अपने गुजरात मॉडल की बड़ी-बड़ी बातें करते थे और अब देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने इसी ‘बेरोजगारी मॉडल’ को पूरे देश में फैला दिया है.’’ कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया, ‘‘हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के दावे का क्या हुआ? मोदी सरकार अब इस विषय पर बात क्यों नहीं करती?’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

