प्रधानमंत्री ने ‘खुले तौर पर ऐलान’ किया कि वह हिमाचल सरकार गिरा देंगे : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी रैलियों के दौरान ‘‘खुले तौर पर ऐलान’’ किया कि वह ‘‘भ्रष्टाचार और धनबल’’ के जरिए हिमाचल प्रदेश सरकार को गिरा देंगे.
शिमला, 26 मई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी रैलियों के दौरान ‘‘खुले तौर पर ऐलान’’ किया कि वह ‘‘भ्रष्टाचार और धनबल’’ के जरिए हिमाचल प्रदेश सरकार को गिरा देंगे. राहुल गांधी मंडी में शुक्रवार को हुई मोदी की रैली का जिक्र कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि राज्य की कांग्रेस सरकार नहीं टिकेगी.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘अडाणी जैसे लोगों’’ की मदद करके छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म कर दिया तथा जीएसटी लाकर बेरोजगारी बढ़ाई. यह भी पढ़ें : सपा और कांग्रेस के परिवारवाद ने पूर्वांचल को बनाया माफिया, गरीबी और लाचारी का क्षेत्र : पीएम मोदी
हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए समर्थन मांगते हुए सेना के जवानों के गढ़ ऊना में गांधी ने कहा कि देश दो तरह के सैनिक नहीं चाहता है और सत्ता में आने के बाद ‘अग्निपथ’ योजना खत्म करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

