देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर कथूनिया को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया को बधाई दी और कहा कि उनकी शानदार सफलता से उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया को बधाई दी और कहा कि उनकी शानदार सफलता से उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगेश कथूनिया का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उनके रजत पदक जीतने से बेहद खुशी हुई है। उनकी शानदार सफलता उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

बाद में प्रधानमंत्री ने कथूनिया से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कथूनिया की सफलता में उनकी मां के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, कथूनिया ने हौसला अफ़ज़ाई के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कथूनिया ने सोमवार को पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

आठ साल की उम्र में लकवाग्रस्त होने वाले योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें