देश की खबरें | ठाणे जिले में ‘प्लाईवुड’ के गोदाम में आग लगी, दमकलकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात एक ‘प्लाईवुड’ फैक्टरी एवं गोदाम में आग लग जाने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात एक ‘प्लाईवुड’ फैक्टरी एवं गोदाम में आग लग जाने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के रहनाल गांव में तीन मंजिला इमारत में रात करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई और आग बुझाने का काम अभी जारी है।

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका (बीएनएमसी) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने बताया कि घायल दमकलकर्मी के पैर ही हड्डी टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर रखे प्लाईवुड के अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग इमारत में तेजी से फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन दल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

पवार ने कहा, ‘‘यह एक मुश्किल अभियान है क्योंकि गोदाम में प्लाईवुड भरा हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\