एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जिन खिलाड़ियों की टीम में जगह अनिश्चित है, उनके पास अच्छा मौका : मोर्गन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सोमवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला उन खिलाड़ियों के लिये टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का दावा पेश करने का अच्छा मौका होगा जिनका अभी टीम में स्थान पक्का नहीं है।

खेल की खबरें | जिन खिलाड़ियों की टीम में जगह अनिश्चित है, उनके पास अच्छा मौका : मोर्गन

पुणे, 22 मार्च इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सोमवार को कहा कि भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला उन खिलाड़ियों के लिये टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का दावा पेश करने का अच्छा मौका होगा जिनका अभी टीम में स्थान पक्का नहीं है।

इंग्लैंड पहले ही टेस्ट और टी20 श्रृंखला गंवा चुका है और वनडे में विश्व चैंपियन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाये रखने के लिये बेताब होगी।

मोर्गन ने वनडे श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘टी20 विश्व कप पास में है और ऐसे में उन खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना बड़ा मौका होगा जिनकी अभी टीम में जगह पक्की नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप विदेशों में रन बनाते हो या विकेट लेते हो तो अपना दावा मजबूती से पेश करते हो। ’’

मोर्गन ने कहा कि भारत की बेहद मजबूत टीम के खिलाफ एक ही मैदान पर तीन मैच खेलना बेहद रोमांचक होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी के लिये पचास ओवरों की क्रिकेट के अनुरूप ढलने का बड़ा मौका है लेकिन यह उन खिलाड़ियों के लिये भी अपना दावा मजबूत करने का अच्छा मौका होगा जिन्हें मौके नहीं मिले। ’’

इंग्लैंड के कप्तान का मानना है कि 50 ओवरों का क्रिकेट टी20 प्रारूप के काफी करीब है क्योंकि दोनों में एक जैसी परिस्थितियां पैदा होती हैं।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि टेस्ट और टी20 श्रृंखला उनकी टीम के लिये अच्छा सबक रहा और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप से पूर्व इससे उनकी पकड़ बनी रहेगी।

मोर्गन ने कहा, ‘‘हम भले ही टी20 में ट्राफी नहीं जीत पाये लेकिन हमने काफी कुछ सीखा। यह वास्तव में अब तक काफी लाभदायक दौरा रहा। मेरा मानना है कि हमारे सामने बड़ी तस्वीर विश्व कप होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).