खेल की खबरें | कोविड के मामले पाये जाने के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये पहुंचे खिलाड़ी कड़े पृथकवास पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि लास एंजिल्स और अबुधाबी से यहां पहुंची उड़ान में ये मामले पाये गये हैं। इस कारण खिलाड़ियों को 14 दिन के कड़े पृथकवास पर भेज दिया गया है। इस दौरान वे होटल के अपने कमरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे या अभ्यास नहीं कर सकेंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि लास एंजिल्स और अबुधाबी से यहां पहुंची उड़ान में ये मामले पाये गये हैं। इस कारण खिलाड़ियों को 14 दिन के कड़े पृथकवास पर भेज दिया गया है। इस दौरान वे होटल के अपने कमरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे या अभ्यास नहीं कर सकेंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि लास एंजिल्स से आये विशेष विमान में कोविड-19 के दो मामले पाये गये। तीसरा मामला अबुधाबी से यहां पहुंचे विमान में मिला।

कनाडा की स्टार खिलाड़ी बियांका आंद्रीस्कू के कोच सिल्वेन ब्रूनीयु ने कहा है कि उन्हें अबुधाबी से यहां पहुंचने पर कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टीम के अन्य सदस्यों का परीक्षण परिणाम नेगेटिव आया है। ’’

इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि लास एंजिल्स से आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन तक होटल में कड़े पृथकवास पर भेज दिया गया है।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने पुष्टि की कि लास एंजिल्स से पहुंचे विमान में 24 और अबुधाबी से आये विमान में 23 खिलाड़ी थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\