खेल की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए होटल में ठहरे खिलाड़ी सुरक्षित: टीएनसीए अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चेन्नई के जिस होटल में तीन टीमों को ठहराया गया था उसके स्टाफ के लगभग 20 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को कहा कि क्रिकेटर सुरक्षित है और डरने की कोई बात नहीं है।

चेन्नई, चार जनवरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चेन्नई के जिस होटल में तीन टीमों को ठहराया गया था उसके स्टाफ के लगभग 20 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को कहा कि क्रिकेटर सुरक्षित है और डरने की कोई बात नहीं है।

प्लेट ग्रुप में हिस्सा लेने वाली तीन टीमों मेघालय, मणिपुर और मिजोरम को इस होटल में रखा गया है।

टीएनसीए अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘डरने की कोई बात नहीं है। खिलाड़ी और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोग जो लीला पैलेस में रुके थे वे सुरक्षित हैं। उन्हें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रखा गया है।’’

एक टीम के अधिकारी ने बताया कि होटल स्टाफ के सदस्य जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर थे और खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सही है कि कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर थे। खिलाड़ी ठीक हैं।’’

होटल के रुके एक खिलाड़ी ने कहा कि वे होटल के अपने कमरों के अंदर ही हैं।

खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अब तक चीजें ठीक हैं। हमारा परीक्षण हुआ है और हम अपने कमरों में ही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज