देश की खबरें | अंतरराज्यीय चैंपियनशिप का पात्र होने के लिए खिलाड़ियों को दो स्पर्धाओं में भाग लेना होगा: एएफआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शनिवार को कहा कि अगस्त में चेन्नई में होने वाली अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम दो स्पर्धाओं में भाग लेना होगा।
नयी दिल्ली, 17 मई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शनिवार को कहा कि अगस्त में चेन्नई में होने वाली अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम दो स्पर्धाओं में भाग लेना होगा।
एएफआई ने यह भी कहा कि 20 से 24 अगस्त तक होने वाली अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के 64वें चरण में जगह बनाने के लिए केवल एक मई या उसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं को ही वैध माना जाएगा।
एएफआई द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, ‘‘खिलाड़ियों को अंतरराज्यीय चैंपियनशिप से पहले कम से कम दो प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा जिनमें राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय मीट शामिल हो सकते हैं। ’’
इसके मुताबिक, ‘‘बशर्ते ये ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली के माध्यम से आयोजित की गई हों और एक अनुमोदित टीएसआर प्रणाली द्वारा समर्थित हों जिसमें इंडियन ओपन मीट या भारतीय ग्रैंड प्री (आईजीपी) प्रतियोगिता, या विदेशी प्रतियोगिताएं शामिल हो सकती हैं लेकिन इसके लिए एएफआई से पूर्व अनुमोदन प्राप्त किया गया हो। ’’
वैकल्पिक मानदंड के रूप में एएफआई ने कहा कि राज्य स्तरीय मीट की अनुपस्थिति में एथलीटों को कम से कम दो पूर्व प्रतियोगिताओं में भाग लेना आवश्यक है जिसमें इंडियन ओपन मीट या आईजीपी मीट शामिल हो सकते हैं।
अंतरराज्यीय चैंपियनशिप उन खिलाड़ियों के लिए अंतिम राष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा जो 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

