खिलाड़ियों के संक्रमित पाये जाने से सेरी ए की वापसी को लेकर आशंका बढ़ी
जर्मनी में बुंदेसलीगा की वापसी की खबरों के बाद इटली में भी खेल प्रशंसकों और प्रायोजकों ने सेरी ए की वापसी के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया है जिसके बाद यह बैठक हुई।
इटली फुटबाल महासंघ के अधिकारियों ने समूह में अभ्यास की संभावना को तलाशने के लिये सरकार की तकनीकी वैज्ञानिक समिति के साथ विचार विमर्श भी किया है।
जर्मनी में बुंदेसलीगा की वापसी की खबरों के बाद इटली में भी खेल प्रशंसकों और प्रायोजकों ने सेरी ए की वापसी के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया है जिसके बाद यह बैठक हुई।
खेल मंत्री विनसेंजो स्पैडाफोरा ने गुरुवार को बैठक के बाद कहा कि उन्हें 18 मई से टीम अभ्यास शुरू होने की उम्मीद है।
लेकिन नौ मार्च से ठप्प पड़ी सेरी ए चैंपियनशिप के लिये कुछ खिलाड़ियों का कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाना अच्छी खबर नहीं है।
शीर्ष क्लबों ने संभावित वापसी को देखते हुए अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का परीक्षण शुरू किया था और अभी तक आठ खिलाड़ियों को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया है। इनमें सैंपडोरिया के चार, फियोरेंटिना के तीन और टोरिनो का एक खिलाड़ी शामिल है।
सैंपडोरिया के पाजीटिव पाये गये खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो पहले इस बीमारी से उबर चुका था।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल में दो महीने बिताने के बाद इटली लौटने पर 14 दिन पर पृथकवास पर रहना पड़ रहा है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

