देश की खबरें | खिलाड़ी अब ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं, अधित सतर्कता की जरूरत: कपिल ने पंत की दुर्घटना पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का मानना ​​है कि ऋषभ पंत जैसे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी क्रिकेटर को ‘अधिक सतर्कता’ बरतनी चाहिए और पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना जैसी स्थिति से बचने के लिए खिलाड़ियों को खुद गाड़ी चलाने के बजाय ड्राइवर को रख लेना चाहिए।

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का मानना ​​है कि ऋषभ पंत जैसे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी क्रिकेटर को ‘अधिक सतर्कता’ बरतनी चाहिए और पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना जैसी स्थिति से बचने के लिए खिलाड़ियों को खुद गाड़ी चलाने के बजाय ड्राइवर को रख लेना चाहिए।

पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली थी। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रुड़की जा रहे थे । उन्हें हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

भारतीय टीम को 1983 में विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘‘ हम ऐसी दुर्घटनाओं को टाल सकते है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे विशेष खिलाड़ियों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने तक नहीं दी। मैं बस भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं।’’

इस 63 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को सावधान रहना होगा। उन्हें खुद गाड़ी चलाने की जरूरत नहीं है। वे आसानी से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं। मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजें करने का जुनून होता है लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी होती हैं। आपको खुद ही अपना ख्याल रखना होगा।

पंत घुटने और टखने की गंभीर चोट के कारण कम से कम छह महीने के लिए खेल से दूर रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी