खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये पहुंचे खिलाड़ी, अब 14 दिन पृथकवास में रहेंगे

कड़े कोरोना प्रोटोकॉल और 14 दिन के पृथकवास के बावजूद उन्होंने यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई । उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ मेलबर्न पहुंच गई । सभी को धन्यवाद कि यह ग्रैंडस्लैम हो रहा है । समझ सकती हूं कि इसके लिये कितनी मेहनत लगी होगी ।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

स्टान वावरिंका ने भी दो अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर साझा की जिसमें सभी ने मास्क लगा रखा है । दो बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची एलिना स्वितोलिना ने मेलबर्न के होटल सुइट की वीडियो डाली है ।

करीब 1200 खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों का पहला जत्था गुरूवार की रात पहुंचा । हवाई अड्डे से खिलाड़ी सीधे होटल में पृथकवास पर चले गए ।

वहीं पांच बार के उपविजेता एंडी मर्रे का खेलना संदिग्ध है जो कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए । उन्हें इस बार वाइल्ड कार्ड मिला था लेकिन अब वह पृथकवास पर हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)