देश की खबरें | कोविड-19 और डेंगू से पीड़ित मनीष सिसोदिया को प्लाज्मा थेरेपी दी गई, हालत अब बेहतर: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 और डेंगू के दोहरे संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्लाज्मा थेरेपी दी गई और उनकी हालत अब बेहतर है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 सितंबर कोविड-19 और डेंगू के दोहरे संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्लाज्मा थेरेपी दी गई और उनकी हालत अब बेहतर है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सिसोदिया का इलाज मैक्स अस्पताल, साकेत में चल रहा है। सिसोदिया को यहां बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल से उनके "ब्लड प्लेटलेट्स" घटने और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण ले जाया गया था।
वह दक्षिणी दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
उप मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति अब बेहतर है।’’
सिसोदिया को 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और वह गृह-पृथकवास में थे। उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद उन्हें डेंगू से भी पीड़ित पाया गया।
वह शायद शहर के पहले प्रमुख व्यक्ति हैं जो कोविड-19 और डेंगू दोनों संक्रमण की चपेट में आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)